मऊगंज पुलिस लाइन में नशामुक्ति जागरूकता शिविर:एसपी ने पुलिसकर्मियों को शपथ दिलाई; आहार, मेंटल हेल्थ पर जागरूक किया

मऊगंज पुलिस लाइन में जिला पुलिस बल के लिए बुधवार को एक विशेष जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक दिलीप सोनी के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर में आहार-पोषण, मानसिक स्वास्थ्य और नशा मुक्ति जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। इसका उद्देश्य पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और तनावमुक्त रहकर बेहतर सेवा प्रदान करने के लिए जागरूक करना था। बुधवार को आयोजित इस शिविर में सिविल अस्पताल मऊगंज के डॉ. पंकज पांडेय (एम.डी.) मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि पुलिसकर्मी लगातार दबावपूर्ण परिस्थितियों में कार्य करते हैं, जिससे मानसिक और शारीरिक तनाव बढ़ना स्वाभाविक है। डॉ. पांडेय ने अच्छी नींद, संतुलित आहार, नियमित दिनचर्या और सकारात्मक सोच को तनाव प्रबंधन के लिए आवश्यक बताया। उन्होंने सुझाव दिया कि दिनचर्या में छोटे-छोटे बदलाव करके तनाव को काफी हद तक कम किया जा सकता है। डॉक्टर बोले- नशा से स्वास्थ्य, काम पर बुरा असर पड़ता है नशा मुक्ति विषय पर डॉ. पांडेय ने कहा कि नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही नहीं, बल्कि उसकी कार्यक्षमता, पारिवारिक जीवन और सामाजिक व्यवहार को भी नकारात्मक रूप से प्रभावित करता है। उन्होंने नशे से दूरी बनाने को बेहतर और सुरक्षित जीवन का मार्ग बताया। पुलिस अधीक्षक दिलीप सोनी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि स्वस्थ रहना प्रत्येक पुलिस अधिकारी-कर्मचारी की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने जोर दिया कि पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली तभी अधिक प्रभावी हो सकती है, जब कर्मचारी मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ हों। एसपी ने पुलिसकर्मियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई इसी क्रम में, एसपी सोनी ने सभी पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और नशा मुक्त रहने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि तनाव-मुक्त और सकारात्मक वातावरण कार्यक्षमता बढ़ाने के साथ-साथ पारिवारिक जीवन में भी खुशहाली लाता है। कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक सोनी ने किया। इस अवसर पर एसडीओपी मऊगंज सचि पाठक, सूबेदार अमित विश्वकर्मा, उपनिरीक्षक संदीप भारतीय सहित जिला पुलिस बल के अधिकारी-कर्मचारी और उनके परिवार बड़ी संख्या में उपस्थित थे। शिविर में प्रतिभागियों के लिए संवादात्मक सत्र, स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण सुझाव और नशा मुक्ति संकल्प जैसे कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *