यूपी में तापमान 4 डिग्री तक लुढ़कने का अलर्ट:अगले दो दिन भीषण कोहरा, 12 जिलों में पारा 10 डिग्री के नीचे

यूपी में ठंडी पछुआ हवाओं के साथ सर्द माैसम की शुरुआत हो गई है। पश्चिमी और पूर्वी संभागों के कई शहरों में रात का तापमान सामान्य से नीचे रिकॉर्ड किया गया। दिन में गुनगुनी धूप खिली और 25 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी पछुआ हवाओं से माैसम में नर्मी बनी रही। माैसम विभाग का कहना है कि अगले 48 घंटों में प्रदेश में दिन व रात का पारा 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक और लुढ़क सकता है। आशंका जताई जा रही है कि इस सीजन में सर्दी के ज्यादा तेज रहने के आसार हैं। तापमान ऐसे ही लुढ़कता रहा तो जल्द ही प्रदेश में कोल्ड वेव यानी शीतलहर का असर दिखाई देगा। 3 तस्वीरें देखिए… वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- सुबह के समय प्रदेश के अलग-अलग जिलों में हल्का से मध्यम कोहरा नजर आ सकता है। हालांकि पछुआ हवाओं की वजह से घने कोहरे की संभावना अभी नहीं है। ला-नीना का दिख रहा है असर
मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि ला-नीना की कमजोर पड़ती स्थिति और हिंद महासागर के तटस्थ प्रभाव की वजह से इस बार औसत तापमान सामान्य से कम बना रहेगा। इन दोनों कारकों के संयुक्त प्रभाव के कारण उत्तर, मध्य और प्रायद्वीपीय भारत में न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रहने की आशंका है। वहीं पूर्वोत्तर भारत और हिमालय की तलहटी से लगे इलाकों में अधिकतम तापमान थोड़ा अधिक भी रह सकता है। नवंबर माह में भी इसकी शुरुआत दिख चुकी है, जब न्यूनतम तापमान सामान्य से 1-2°C और अधिकतम तापमान 1-3°C कम दर्ज किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *