लखनऊ के जानकीपुरम में 74 साल की नीलिमा श्रीवास्तव को मारकर हत्यारा शव के साथ 14 घंटे तक रहा। आराम से लूटपाट करने के बाद उसने रात गहराने का इंतजार किया। इसके बाद मुंह पर मफलर बांधकर चुपचाप मकान से बाहर निकल फरार हो गया। दैनिक भास्कर को CCTV फुटेज मिली हैं, जिनमें आरोपी दोपहर में 12:20 बजे मकान के अंदर जाते हुए और रात 2:33 बजे घर से बाहर निकलता दिख रहा है। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर हत्या में किसी परिचित के शामिल होने का दावा कर रही है। पहले CCTV फुटेज देखिए… पढ़िए जो CCTV फुटेज में दिखा… CCTV फुटेज में बदमाश दोपहर 12:20 बजे वसुधा इवेंट लॉन की ओर से काला शॉल लपेटकर आते दिखा। इसके बाद उसने नीलिमा के घर में घुस गया। दरवाजा पहले से खुला हुआ था। हत्यारे को दरवाजा खुलवाने के लिए मशक्कत भी नहीं करनी पड़ी। रात करीब 2:33 बजे वह मुंह पर मफलर और शॉल लपेटकर झुके हुए जाते दिखा। हाथ में एक झोला दबाए है। पुलिस टीम अब मुख्य मार्ग और नीलिमा के घर को जाने वाले सभी रास्तों पर लगे कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। इसके अलावा घटना के समय एक्टिव रहे मोबाइल नंबरों की पड़ताल की जा रही है। अब पूरी घटना विस्तार से…
लखनऊ में लूट के विरोध में बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी गई थी। घटना मंगलवार रात जानकीपुरम थाना क्षेत्र के यशोदापुरम सेक्टर आई में हुई। मृतका की पहचान 74 साल की नीलिमा श्रीवास्तव के रूप में हुई। वह घर में अकेली रहती थीं। मृतका के घर के सामने बुलंदशहर सिटी मजिस्ट्रेट संजय सिंह का घर है। पुलिस को पीछे वाले कमरे में नीलिमा का शव मिला। गले पर चोट के निशान साफ दिखे। कमरे में सामान बिखरा था और अलमारी का ताला टूटा मिला। इससे पुलिस का मानना है कि आरोपी लूटपाट के इरादे से आया था। सुबह 4:30 बजे से खुला था गेट पड़ोसी उर्मिला ने बताया कि सुबह 4:30 बजे उठे तो आंटी का गेट खुला हुआ था। 6:30 बजे जब उनके पति बच्चों को स्कूल छोड़ने निकले तो गेट अब भी खुला था। शक होने पर सामने वाले दीपू को बुलाया। दोनों ने अंदर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा था और नीलिमा जमीन पर पड़ी थीं। अकेले रहती थी, बहू मानसिक रूप से कमजोर नीलिमा पिछले कई सालों से अकेली रह रही थीं। 2018 में बेटे विभोर की मौत के बाद उनकी बहू नम्रता मायके में ही रहती है। बहू मानसिक रूप से कमजोर है। घर रिश्तेदारों की देखरेख में था। मृतका की बहू नम्रता के पिता बीके सक्सेना ने बताया- वह घर हमने खरीदा था। बेटी की शादी के समय उसी के नाम कर दिया था। परिवार इसमें ही रहता था। बेटी मानसिक रूप से कमजोर है इसलिए वह अपने बेटे के साथ हम लोगों के साथ ही रहती है। ————————— संबंधित खबर पढ़िए… लूट के लिए घर में घुसकर महिला की हत्या: लखनऊ में अकेले रहती थीं, सामान बिखरा मिला; CCTV में शॉल ओढ़े नजर आया युवक लखनऊ में लूट के विरोध में बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी गई। वह घर में अकेली रहती थी। पड़ोसियों ने दरवाजा खुला देखकर पुलिस और परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस घर के भीतर गई, तो महिला का शव पीछे वाले कमरे में पड़ा था। (पूरी खबर पढ़िए)


