डोरेनगर और आजाद नगर जाने वाले अब सीधे जाएंगे:नेहरू हॉस्टल से 92 मीटर लम्बी और 6 मीटर जमीन अधिग्रहित, सड़क बनाने का काम शुरू

उदयपुर शहर के हिरणमगरी से डोरेनगर और आजानगर में जाने वालों को अब मुख्य सड़क से गलत दिशा में नहीं जाना होगा। इन कॉलोनी में जाने के लिए मुख्य सड़क से पहले एक तरफ ही रास्ता था अब दूसरी तरफ भी रास्ता बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। इससे अब आने और जाने दोनों का अलग रास्ता हो गया है। हिरणमगरी सेक्टर तीन में नेहरू हॉस्टल से यूडीए ने जमीन अधिग्रहित कर के यहां पर नेहरू हॉस्टल के पास-पास एक सम्पर्क सडक़ बनाने का काम शुरू किया है। हिरणमगरी सेक्टर 4 की तरफ से आने से आने वाले वाहन चालकों को डोरेनगर और आजाद नगर की ओर जाने के लिए गलत दिशा होकर जाना पड़ता था, जिससे आए दिन दुर्घटना होती रहती थी और जाम भी लग जाता था। उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन ने इस समस्या का समाधान करने के लिए सुखाड़िया विश्वविद्यालय के नेहरू हॉस्टल से जमीन लेकर एक सडक़ बनाने की कयावद शुरू की थी। नेहरू हॉस्टल से 92 मीटर लम्बी और 6 मीटर जमीन अधिग्रहित की जाए और एक नई सम्पर्क सडक़ बनाई जाए। लगातार प्रयास के बाद आखिरकार सफलता मिली और आवश्यक मुआवजा दिलवाने के बाद नेहरू हॉस्टल से जमीन लेकर यूडीए ने सडक़ बनाने का काम शुरू किया। बुधवार को शहर विधायक ताराचंद जैन और यूडीए आयुक्त राहुल जैन मौके पर गए और चल रहे काम को देखा। यूडीए जितनी जमीन हॉस्टल की अधिग्रहित की है वहां पर हॉस्टल की बाउण्ड्री बनाकर नई सडक़ बनाने का काम कर रहा है। इस दौरान मंडल अध्यक्ष कन्हैया वैष्णव, पूर्व पार्षद अरविंद जारोली, हेमंत बोहरा, भरत जोशी, चन्द्र प्रकाश सुहालका, लवदेव बागड़ी, प्रवीण मारवाड़ी, रामेश्वर भट्ट, विजय प्रकाश विप्लवी, दिनेश माली, मयूरध्व सिंह चौहान, जितेन्द मारू के साथ-साथ यूडीए के मुख्य अभियंता संजीव शर्मा, अधिशाषी अभियंता हितेष सुखवाल, सहायक अभियंता प्रभुलाल सुथार उपस्थित थे। समझाईश से बोटलनेक किया खत्म

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *