वाहन चोरी करने वाली गैंग के दो बदमाश दबोचे:हरियाणा से चोरी की सफारी बेचने की फिराक में थे, पुलिस ने की जब्त

नागौर के मेड़तासिटी में वाहन चोरी करने वाली गैंग के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बुधवार को दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान तिलकराज मीणा और भैपाराम विश्नोई के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से गुरुग्राम (हरियाणा) से चोरी की गई टाटा सफारी कार (नंबर HR 98 E 1166) बरामद की है। नागौर ASP आशाराम चौधरी ने बताया- डीएसटी कॉन्स्टेबल कमलकिशोर द्वारा मिली सूचना मिली थी। जिसके आधार पर पुलिस ने बाईपास रेण रोड मेड़तासिटी पर घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ा गया। बदमाश चोरी की कार को कम कीमत पर बेचने की फिराक में घूम रहे थे। पुलिस पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ है कि दोनों आरोपी पहले भी दो वाहन चोरी कर बेच चुके हैं। आरोपी तिलकराज मीणा टोडाजयसिंहपूरा थाना टेहला, जिला अलवर का निवासी है, जबकि दूसरा आरोपी भैपाराम विश्नोई जिला जोधपुर के कापरड़ा थाना क्षेत्र के रामडावास कलां गांव का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ में और भी चोरी के मामलों का खुलासा हो सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *