बारियातू| बारियातू पुलिस ने नामजद प्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया है। थाना प्रभारी रंजन कुमार पासवान ने बताया कि थाना कांड संख्या 10/2023 में एनडीपीएस एक्ट 15 (सी) एवं 18 (बी) के तहत नामजद प्रथामिकी अभियुक्त बालुभांग पंचायत के हेरनहोपा निवासी राजा गंझू पिता स्व बबनी गंझू उर्फ मतुल गंझू फरार चल रहा था। गुप्त सूचना मिली कि राजा घर आया हुआ है। सूचना के आधार पर राजा को गिरफ्तार कर लातेहार जेल भेज दिया गया है। लातेहार |शहर के बाई पास चौक के पास सीबी कांप्लेक्स के पहले मंजिल में गुरुवार को अत्याधुनिक डिस्ट्रिक्ट लाइब्रेरी का उद्घाटन गुरुवार दोपहर एक बजे किया जाएगा। इसकी जानकारी चंदेश्वर प्रसाद उर्फ चामू साव ने दी। उन्होंने बताया कि लाइब्रेरी में आरामदायक सीटिंग, फ्री हाई-स्पीड वाई-फाई, पर्सनल लॉकर, सीसीटीवी सुरक्षा, एसी हॉल, पार्किंग सहित प्रतियोगी परीक्षाओं की नवीनतम किताबों का बड़ा संग्रह उपलब्ध रहेगा। उन्होंने आगे बताया कि लातेहार के उन छात्रों को बड़ी राहत मिलेगी जो महंगे शहरों में पढ़ाई के लिए नहीं जा पाते। यह पहल युवाओं की शिक्षा में गेम-चेंजर साबित होगी।


