दुमका में नगर निकाय चुनाव की तैयारी को लेकर समाहरणालय में हुई विस्तृत समीक्षा

दुमका | दुमका आगामी नगर निकाय चुनाव 2026 की तैयारियों के लिए उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में अहम समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप चुनाव के सफल और सुचारू संचालन हेतु विभिन्न आवश्यक तैयारियों की प्रगति पर चर्चा की गई।बैठक में बताया गया कि नगर परिषद दुमका के 21 वार्डों में 42 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां कुल 40,739 मतदाता पंजीकृत हैं। इसके अलावा, नगर पंचायत बासुकीनाथ के 12 वार्डों में 19 मतदान केंद्र बनेंगे, जिनमें 14,254 मतदाता मतदान करेंगे। सभी केंद्रों का वर्गीकरण सामान्य, संवेदनशील और अति संवेदनशील श्रेणियों में कर आयोग को भेज दिया गया है।उपायुक्त ने अधिकारियों को मतदान केंद्रों पर रैंप, बिजली, बैठने की व्यवस्था और पेयजल जैसी सभी मूलभूत सुविधाओं का पूरा भौतिक सत्यापन कर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि चुनाव दिवस पर मतदाताओं को कोई परेशानी न हो। सभी मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार करने का भी आदेश दिया गया।बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि दुमका इंजीनियरिंग कॉलेज में बज्रगृह स्थापित किया जाएगा। इसके लिए संबंधित अधिकारी स्थल निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *