साहिबगंज: होटल के पास कुएं से युवक का शव बरामद, जांच में जुटी जिरवाबाड़ी पुलिस

दुमका| दुमका के गोपीकांदर थाना क्षेत्र के काटा झरना के पास मंगलवार की रात कोयला ढुलाई में लगे हाइवा चालक मनीष कुमार और उपचालक गिरधर कुमार पर ट्रक के चालक राजेश यादव और उपचालक अंकित कुमार ने मारपीट करते हुए आठ सौ रुपए छीन लेने का आरोप लगाया। बुधवार की सुबह पुलिस ने दोनों पक्ष के बीच समझौता कराकर मामले को रफा दफा कर दिया। ट्रक के चालक राजेश यादव ने बताया कि पाकुड़ हिरनपुर से गिट्टी लेकर बिहार के मोतिहारी जा रहे थे। जीतपुर मोड़ के पास हाइवा ने ओवरटेक करने के क्रम में ट्रक को हल्की से मार दी। जिससे वाहन का टायर कट गया और केबिन का हैडलाइट पूरी तरह टूट गई। इसके बाद हाइवा चालक ने पीछा कर काटाझरना के पास ट्रक को रोक लिया और दोनों की पिटाई करने कर आठ सौ रुपया छीन लिया। सुबह 100 नंबर पर सूचना देने के बाद एसआइ धरमल मांझी मौके पर पहुंचे। भास्कर न्यूज | साहिबगंज जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के केला बाड़ी पोखरिया स्थित हिल व्यू होटल के समीप बने एक कुएं से 22 वर्षीय युवक छोटू रविदास का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही जिरवाबाड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक के भाई सोनू रविदास ने बताया कि छोटू मंगलवार से घर नहीं लौटा था। बुधवार शाम कुएं में शव होने की खबर मिली, जिसके बाद घटनास्थल पर पहुंचने पर पता चला कि शव उसके भाई का है। छोटू ई-रिक्शा चलाता था और परिवार में सबसे छोटा था। पिता की मृत्यु करीब 20 वर्ष पूर्व ही हो चुकी है। युवक कुएं में कैसे गिरा, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। जिरवाबाड़ी पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। भास्कर न्यूज | दुमका दुमका जेल में तीन दिन पहले गिरफ्तार होने के बाद बीमार हुए 36 साल के बंदी अजमल शेख की मंगलवार की रात रांची रिम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक हंसडीहा थाना क्षेत्र के नोनीहाट का रहने वाला था। रांची में पोस्टमार्टम के बाद शव को स्वजन के सुपुर्द कर दिया गया। केंद्रीय जेल के अधीक्षक कुमार चंद्र शेखर ने बताया कि बंदी को शनिवार को केंद्रीय जेल लाया गया था। उस समय उसकी हालत खराब थी। उसे जेल के अस्पताल में भर्ती कराया गया। अधिक शराब पीने की वजह से उसका लीवर खराब हो गया था, पथरी भी थी। इसके अलावा कई अन्य बीमारी भी थी। जिस समय जेल लाया गया था, उस वक्त भी नशे की हालत में था। सोमवार को उसे इलाज के लिए मेडिकल कालेज अस्पताल के कैदी वार्ड में भर्ती कराया गया। हालत लगातार खराब होने की वजह से पत्नी, बहन और सुरक्षा बल के साथ मंगलवार की रात रांची रिम्स रेफर कर दिया गया। रिम्स में उसे मृत घोषित कर दिया गया। वहीं हंसडीहा थाना प्रभारी तारा चंद ने बताया कि उसके खिलाफ एससीएसटी का मामला दर्ज हुआ था। एससीएसटी थाना की पुलिस ने ही उसकी गिरफ्तारी की थी। शराब की वजह से उसकी हालत खराब थी। यही वजह रही की इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *