गुरु गोबिंद सिंह जयन्ती के मौके पर सोमवार को गुरुद्वारा राजापार्क जयपुर और अन्य जगह कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस मौके पर द्धालुओं की भीड़ को देखते हुए जयपुर ट्रैफिक पुलिस की ओर से यातायात व्यवस्था में कुछ बदलाव किए गए हैं। गुरुद्वारा मोड ट्रांसपोर्ट नगर, धर्मसिंह सर्किल से गोविन्द मार्ग पर चलने वाले सामान्य यातायात को समानान्तर मार्गों पर डायवर्ट किया जाएगा। आगरा और दिल्ली रोड से आने वाली बसों को जवाहर नगर टीला नं. 7, शांति पथ, जेडीए और रामबाग की दिशा में डायवर्ट किया जाएगा। जबकि नारायण सिंह सर्किल से आगरा और दिल्ली रोड की दिशा में जाने वाली बसों को त्रिमूर्ती से डायवर्ट कर जेडीए चौराहा, शांति पथ और जवाहर नगर टीला नं. 7 रोटरी सर्किल की तरफ भेजा जाएगा। गोविन्द मार्ग पर सभी प्रकार के वाहनों की पार्किंग पर प्रतिबंध रहेगा, ताकि कार्यक्रमों के दौरान ट्रैफिक की सुगमता बनी रहे। इसके अलावा, एम्बुलेंस और आवश्यक सेवाओं के वाहनों का आवागमन निर्बाध रूप से जारी रहेगा। प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे ट्रैफिक डायवर्शन के निर्देशों का पालन करें और यात्रा करने से पहले योजना बनाकर निकलें।


