नारनौल में एक महिला के जेवरात चलती रोडवेज बस से चोरी हो गए। इस बारे में महिला ने पुलिस में शिकायत दी है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर चोर की तलाश शुरू कर दी है। महिला किसी शादी समारोह में भाग लेकर वापस अपने गांव जा रही थी। राजस्थान के अलवर जिले के मुंडावर तहसील के गांव राजवाड़ा निवासी महिला रीना देवी ने पुलिस में दी गई शिकायत में बताया कि बीते कल वह अपने चाचा संदीप सिंह की शादी में शामिल होने के लिए निजामपुर के गांव पवेरा में आई थी। ट्रॉली बैग में रखे थे जेवर शादी में शामिल होने के बाद वह वापस अपने ससुराल जा रही थी। इसके लिए लिए वह पौने तीन वाली रोडवेज बस से निजामपुर से नारनौल वापस आ रही थी। उसने अपने साथ बस में ट्राली बैग, जिसमें उसके कपड़े और गहने रखे हुए थे। वहीं बस में ज्यादा भीड़ होने के कारण उसकी पीठ सामान की तरफ थी। नारनौल में बस से उतरने के बाद उसने अपना बैग चेक किया तो उस बैग के अंदर रखे गहने उसे गायब मिले। इस पर वह घबरा गई और उसने अपने पति को फोन किया। जिसके बाद उसके पति ने थाने में आकर रिपोर्ट की। जिसमें बताया गया है कि बैग में एक रानी हार, दो देवटा, झुमकी, मंगलसूत्र और 4 अंगूठी थी। सारा सामान सोने का था। इस प्रकार उनका लाखों रुपए के सोने के जेवरात गायब हो गए।


