कॉन्स्टेबल भर्ती 2025 के तहत जिला फलोदी की शारीरिक दक्षता परीक्षा 12 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा राजस्थान पुलिस प्रशिक्षण केंद्र, मंडोर रोड, जोधपुर में सुबह 6 बजे शुरू होगी। पुलिस अधीक्षक कुंदन कंवरिया ने बताया कि लिखित परीक्षा में सफल हुए अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र पुलिस मुख्यालय द्वारा वेबसाइट www.police.rajasthan.gov.in पर अपलोड कर दिए गए हैं। उ अभ्यर्थियों को मूल प्रमाण पत्र और उनकी स्व-प्रमाणित प्रतियां लानी होंगी। इसके अतिरिक्त, राजकीय चिकित्सक द्वारा जारी आरोग्य एवं फिटनेस प्रमाण पत्र भी अनिवार्य है। अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र में दिए गए निर्देशों का पूर्णतः पालन करते हुए निर्धारित तिथि और समय पर राजस्थान पुलिस प्रशिक्षण केंद्र, जोधपुर में उपस्थित होना सुनिश्चित करना होगा।


