टोंक में ठिठुरन बढ़ी, एक रात में पारा 2°C गिरा:बीसलपुर बांध का गेट 134वें दिन भी खुला, 140 TMC पानी छोड़ा

टोंक जिले में सर्दी का असर तेजी से बढ़ रहा है। बीते 24 घंटों में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। अधिकतम तापमान 1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 2 डिग्री तक गिर गया है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। तापमान में इस गिरावट के बाद लोगों ने काफी सर्दी महसूस की, जिसके चलते दिन में भी लोग ऊनी कपड़े पहनकर घरों से बाहर निकल रहे हैं। बीसलपुर बांध का 134वें दिन भी खुला गेट बीसलपुर बांध के गेट लगातार 134वें दिन भी खुले हुए हैं। पिछले 15 दिनों से पानी की निकासी स्थिर चल रही है। गेट नंबर 11 को 10 सेंटीमीटर खोलकर प्रति सेकेंड 601 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। अब तक इस सीजन में बांध से 140 टीएमसी से अधिक पानी बनास नदी में छोड़ा जा चुका है। विशेषज्ञों के अनुसार, इस बहाए गए पानी से बीसलपुर बांध साढ़े तीन बार से ज्यादा भर सकता था, लेकिन पानी की निकासी अभी भी जारी रहेगी। इस सीजन में 24 जुलाई को खोला गया था गेट बीसलपुर बांध परियोजना के XEN मनीष बंसल और AEN दिनेश बैरवा ने बताया कि बांध वर्तमान में फुल भराव क्षमता 315.50 आरएल मीटर पर भरा हुआ है। बैरवा ने कहा किपानी की आवक के हिसाब से बांध से निकासी को कम या ज्यादा किया जाएगा। बारिश न भी हो तो कुछ दिन और यह गेट खुला रह सकता है। बांध का गेट इस सीजन में 24 जुलाई को खोला गया था। बारिश रुकने के बाद भी बांध में धीमी आवक जारी है, इसलिए सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए एक गेट खुला रखा गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *