पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दो घायल:रामसरा बाइपास के पास हुआ हादसा, अस्पताल में भर्ती; हालत स्थिर

चूरू में एनएच 52 पर रामसरा बाइपास के पास एक पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। घायलों को तुरंत डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। घायलों की पहचान चांदनी चौक निवासी शशिकांत भार्गव (37) और विशाल (40) के रूप में हुई है। वे दोनों बाइक पर अपने घर लौट रहे थे, तभी गलत साइड से आ रही पिकअप ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने निजी वाहन से दोनों घायलों को राजकीय डीबी अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने इमरजेंसी वार्ड में उनका इलाज शुरू किया।घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल में लोगों की भीड़ जमा हो गई। अस्पताल चौकी से पहुंची पुलिस ने घटना के संबंध में जानकारी जुटाई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *