जयपुर के कई वार्डों में मूलभूत सुविधाओं की गंभीर कमी लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी को प्रभावित कर रही है। शहर के अलग-अलग इलाकों से कचरे के ढेर, बंद स्ट्रीट लाइट, लीक हो रही सीवरेज लाइन और खुले ट्रांसफॉर्मर जैसी खतरनाक समस्याओं की शिकायतें लगातार बढ़ रही हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि नगर निगम और संबंधित विभागों की लापरवाही के कारण हालात दिन-ब-दिन बिगड़ते जा रहे हैं, जिससे स्वास्थ्य और सुरक्षा दोनों पर खतरा मंडरा रहा है। ऐसी ही आमजन की रोजमर्रा की परेशानियों और शहर की जमीनी हकीकत को पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर के सिविक इश्यू सेगमेंट पर क्लिक करें। वार्ड 6 के अमित कामदार ने बताया कि विद्याधर नगर सेक्टर-6 स्थित केशव पार्क के बाहर स्वच्छ सर्वेक्षण के स्लोगन लगे होने के बावजूद पार्क के गेट पर लगातार कचरा जमा हो रहा है। आसपास के लोग रोज़ाना कचरा फेंककर चले जाते हैं, सफाई नहीं होने से बदबू फैल रही है और पार्क में घूमना मुश्किल हो गया है। वार्ड 60 के राम सिंह ने बताया कि रायगरों की कोठी घाट गेट के पास सड़क किनारे कचरे का बड़ा ढेर लगा है। जिससे आवाजाही में दिक्कत होती है। कचरे के पास गायों का जमावड़ा लगा रहने से रास्ता और संकरा हो जाता है। लोगों की मांग है कि यहां स्थायी कूड़ेदान लगाया जाए, ताकि सफाई व्यवस्था सुधर सके। वार्ड 82 से जहीरुद्दीन ने बताया कि पाहरजंग मंदिर (श्री चतुर्मुख महादेव) क्षेत्र में कई दिनों से स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी हैं। अंधेरे में लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है और चोरी तथा दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है। रोज बड़ी संख्या में लोग मंदिर आते हैं, लेकिन अंधेरा सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा रहा है। वार्ड 45 से कमल चौधरी ने बताया कि सिंवार स्थित उनकी सोसाइटी में लगा ट्रांसफॉर्मर लंबे समय से बिना किसी सुरक्षा कवर के खुला पड़ा है। खुले तारों के कारण बच्चे और पशु दोनों खतरे में हैं। कई बार गायें ट्रांसफॉर्मर तक पहुंच जाती हैं, जिससे बड़ा हादसा हो सकता है। वार्ड 119 के राकेश मीणा ने बताया कि गंगा विहार में उनके घर के सामने पिछले एक साल से सीवरेज पाइपलाइन लीक है। पानी सड़कों पर बह रहा है। बदबू फैल रही है,र मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। कई शिकायतों के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। वार्ड 1 के प्रकाश ने कहा कि गलियों में नालियों की सफाई न होने से पानी लगातार सड़कों पर बह रहा है। कीचड़ और बदबू की वजह से घरों में बैठना मुश्किल हो गया है। बारिश में यह समस्या और बढ़ जाती है। आम जनता का कहना है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो परिस्थितियां और गंभीर हो सकती हैं। ऐसे में नगर निगम तुरंत सफाई, मरम्मत और प्रकाश व्यवस्था सुधारने का काम करें। वरना आम जनता को मजबूरन आंदोलन की राह पर आगे बढ़ना पड़ेगा। आप भी कर सकते हैं पोस्ट अब लोग अपनी बात सीधे दैनिक भास्कर ऐप पर रख रहे हैं। दैनिक भास्कर ऐप के ‘सिविक इश्यू’ सेक्शन में गली या मोहल्ले की समस्या लिखकर और फोटो लगाकर पोस्ट की जा सकती है। अगर आपने इस सेक्शन में किसी समस्या को लेकर पोस्ट किया और उसका समाधान हो गया है तो आप पोस्ट कर बता सकते हैं कि आपकी समस्या का समाधान हो। यहां क्लिक करें। जयपुर में सिविक इश्यू से जुड़ी ये 10 खबरें भी पढ़िए…. 1.जयपुर में हर गली,नुक्कड़ और सड़कों पर कचरे के ढेर:गाड़ियां समय पर नहीं आ रहीं, दैनिक भास्कर ऐप पर सामने आई समस्याएं 2.जयपुर में स्ट्रीट लाइटें महीनों से बंद:वार्ड अंधेरे में डूबे, महिलाओं-बच्चों की सुरक्षा पर बढ़ा खतरा; दैनिक भास्कर एप पर आई समस्याएं 3.जयपुर में सरकारी नल में आ रहा कीड़े वाला पानी:बिना नंबर की गाड़ी से कचरा उठ रहा, दैनिक भास्कर के सिविक इश्यू पर सामने आई समस्याएं 4.जयपुर में कचरा और बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट बनी परेशानी:सड़क के बीच पेड़ जान के लिए खतरा, दैनिक भास्कर एप के सिविक इश्यू पर आई समस्याएं 5.सीवरेज चोक और टूटी पाइपलाइन से बढ़ी लोगों की परेशानी:जयपुर में दिनभर गंदा पानी फैलने की शिकायतें, दैनिक भास्कर के सिविक इश्यू पर सामने आई परेशानी 6. सड़कों पर सीवर के पानी की बदबू से परेशान लोग:जयपुर में पानी, सड़क और निर्माण कार्यों से परेशान लोग, दैनिक भास्कर के सिविक इश्यू पर आ रही समस्याएं 7. जयपुर स्मार्ट सिटी में कचरे का संकट:वार्डों में गंदगी से हालात बदतर, बार-बार शिकायतों पर भी नहीं हो रही कार्रवाई 8. कचरे के ढेर से बीमारी फैलने की संभावना:ट्रांसफॉर्मर के पास सुरक्षा जाली तक नहीं,सड़क पर बिखरा सामान; विभाग बने लापरवाह 9. जयपुर शहर में लगता जाम, ट्रैफिक व्यवस्था बिगड़ी:अवैध पार्किंग, अतिक्रमण और रॉन्ग साइड में दौड़ती गाड़ियां; वार्डों में हालात बदतर 10.जयपुर में सीवर से डूबी सड़कें:मालवीय नगर से कालवाड़ रोड तक हालात बेहाल, वार्डों में जलभराव-टूटी सड़कें; शिकायतों के बावजूद प्रशासन मौन


