सागवाड़ा में भाजपा पार्षदों-नेताओं में मतभेद:कोर कमेटी की बैठक में हुआ हंगामा, नगर पालिका भवन का शिलान्यास कार्यक्रम निरस्त

डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा में नए नगर पालिका भवन को लेकर भाजपा कार्यालय में आयोजित कोर कमेटी की बैठक में हंगामा हो गया। भाजपा पार्षद और नेताओं का एक गुट नया भवन पुरानी जमीन पर ही बनाने पर अड़ा है। जबकि नगर पालिका अध्यक्ष के साथ ही कुछ पार्षद नई जमीन पर भवन बनाने की बात कर रहे है। इस बात को लेकर भाजपा में ही अंदरूनी विवाद है। नई जमीन पर शुक्रवार 5 दिसंबर को यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा शिलान्यास करने वाले थे। लेकिन विवाद के चलते ऐनवक्त पर कार्यक्रम को निरस्त कर दिया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष ने अब नए सिरे से पार्षदों और पदाधिकारियों से बातचीत के बाद सहमति से नया भवन बनाने को बात कही है। भाजपा कार्यालय में हुई थी बैठक
दरअसल 5 दिसंबर को यूडीएच मंत्री खर्रा द्वारा सागवाड़ा नगर पालिका के नए भवन का शिलान्यास प्रस्तावित था। इसी कार्यक्रम की तैयारी को लेकर सागवाड़ा भाजपा कार्यालय में बैठक आयोजित की गई थी।
बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक पटेल, सागवाड़ा विधायक शंकरलाल देशा, पूर्व सांसद कनकमल कटारा, नगर पालिका अध्यक्ष आशीष गांधी सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे। भवन पुरानी जगह पर ही बनाने की मांग
जैसे ही बैठक शुरू हुई, नगर के लोगों को इसकी जानकारी लगी और वे बड़ी संख्या में भाजपा कार्यालय पहुंच गए। इसके बाद कार्यकर्ताओं और कुछ पदाधिकारियों ने नए भवन के निर्माण को लेकर कड़ा विरोध जताया।
विरोध कर रहे कार्यकर्ताओं का कहना था कि- नगर पालिका भवन निर्माण में अनावश्यक जल्दबाजी की जा रही है। भवन पुरानी जगह पर ही बनाया जाए, यह विवाद लंबे समय से लंबित है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *