जयपुर में आइसक्रीम फैक्ट्री में भीषण आग:10 फायर बिग्रेड ने लगाए कई फेरे, LPG गैस के तीन सिलेण्डर फटने से बचे

जयपुर में आइसक्रीम की एक फैक्ट्री में गुरुवार सुबह भीषण आग लगने से दहशत फैल गई। 22-गोदाम फायर स्टेशन की 10 गाड़ियों ने कई फेरे लगाकर आग पर काबू पाया। फैक्ट्री में रखे LPG गैस के तीन सिलेंडरों को बाहर निकाल फटने से बचा लिया गया। भीषण आग से आईसक्रीम फैक्ट्री में लाखों रुपए का नुकसान होना बताया गया है। CFO गौतम लाल ने बताया- 22-गोदाम इंडस्ट्रियल एरिया में आईसक्रीम की एक फैक्ट्री में आग लगी थी। सुबह करीब 5 बजे बंद फैक्ट्री से धुएं की गुब्बार उठने लगा। देखते ही देखते आग की लपटे उठती दिखाई दी। फैक्ट्री के बाहर मौजूद वर्कर ने आग लगने की सूचना 22-गोदाम फायर स्टेशन को दी। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड की गाड़ियों को तुरंत रवाना किया गया। मौके पर फायर बिग्रेड अधिकारी-कर्मचारी भी आग बुझाने मौके पर पहुंचे। दो मंजिला आईसक्रीम फैक्ट्री में लगी आग को बुझाने के लिए फायर बिग्रेड कर्मचारी जुट गए। फैक्ट्री में रखे LPG गैस के तीन सिलेंडरों को तुरंत बाहर निकाला गया। फायर बिग्रेड की 10 गाड़ियों ने कई फेरे लगाकर करीब 7 घंटे की मशक्कत कर आग पर काबू पाया। आग से फैक्ट्री में रखी मशीनरी सहित लाखों रुपए का माल जलकर खाक हो गया। फायर बिग्रेड अधिकारियों का कहना है कि प्रथमदृष्टया आग शॉर्ट सर्किट से लगी थी। आग में मशीनरी सहित तैयार माल और पैकिंग कार्टन जलकर खाक हो गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *