बिल्डर के बेटे ने फॉर्च्यूनर से छात्र को कुचला, मौत:भीड़ ने पीछा कर आरोपी को पकड़ा; FIR में हिट एंड रन की धाराएं नहीं

भोपाल में बुधवार दोपहर हिट एंड रन का मामला सामने आया है। पॉलिटेक्निक पेट्रोल पंप के पास शहर के नामी बिल्डर के बेटे ने तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार से स्कूटी सवार 12वीं के छात्र को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी चालक ने भागने का प्रयास किया, लेकिन भीड़ ने करीब दो किमी पीछा कर रेत घाट चौकी के पास उसे पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। मृतक की पहचान आतिफ पिता आसिफ (18) के रूप में हुई। वह गिन्नौरी थाना क्षेत्र के तलैया का रहने वाला था। पिता ठेकेदारी करते हैं। उनकी तबीयत खराब थी इसलिए आतिफ स्कूटी से दवा लेने के लिए निकला था। उसने पॉलिटेक्निक पेट्रोल पंप के पास मेडिकल स्टोर से दवा खरीदी। उसे लेकर घर जा रहा था, तभी पीछे से फॉर्च्यूनर कार ने उसे टक्कर मार दी। आतिफ का जनाजा रात करीब 10 बजे कबीरपुर स्थित उसके दादा के घर से उठाया गया। उसे बड़ा बाग कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। CCTV फुटेज देखकर धाराएं बढ़ाएगी पुलिस
देर रात पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर ली। हालांकि, इसमें हिट एंड रन की धाराएं नहीं हैं। टीआई भूपेंद्र सिंधु के मुताबिक, टक्कर लगने के बाद आरोपी कुछ समय मौके पर ही खड़ा रहा, इसके बाद भागने का प्रयास किया। लिहाजा हिट एंड रन की धाराओं में एफआईआर दर्ज नहीं की है। सीसीटीवी कैमरे के फुटेज के आधार पर धाराओं में इजाफा किया जाएगा। बिल्डर केएल मूलानी के नाम है कार
टक्कर मारने वाली कार भोपाल बिल्डर्स के मालिक केएल मूलानी के नाम रजिस्टर्ड है। टक्कर मारने वाला युवक उनका बेटा नितिन मूलानी है। पुलिस ने उसे हिरासत में ले रखा है। मामले में पुलिस ने अभी एफआईआर दर्ज नहीं की है। लोग बोले- भागने के प्रयास में कुचला
चश्मदीद लोगों की मानें तो हादसे के समय आतिफ अपनी स्कूटी से आगे चल रहा था। पीछे से आई फॉर्च्यूनर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। इससे आतिफ जमीन पर गिर गया। चालक ने भागने के प्रयास में कार को तेज रफ्तार में दौड़ाया। इससे आतिफ के सिर से कार का एक पहिया गुजर गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ………………………….. ये खबरें भी पढ़ें…
भोपाल के कोलार में दो कार टकराईं: बुजुर्ग सहित दो घायल भोपाल के कोलार क्षेत्र के महाबली नगर में शनिवार देर रात एक तेज रफ्तार कार ने सामने से आकर दूसरी कार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बुजुर्ग सहित दो लोग घायल हो गए। घटना का सीसीटीवी फुटेज रविवार को सामने आया, जिसके बाद पुलिस ने टक्कर मारने वाली कार के चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर ………………………….. बस और बाइक की टक्कर, मुरैना में तीन सगे साढ़ुओं की मौत
मुरैना में एक बस और बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक पर सवार तीन युवकों की मौत हो गई। वह सबलगढ़ की ओर से आ रहे थे। वहीं बस क्रमांक mp o6 /p/1054 मुरैना से सबलगढ़ की तरफ जा रही थी। हादसा जौरा थाना क्षेत्र के रामचंद्र का पुरा नेशनल हाईवे 552 पर बुधवार का है। पढ़ें पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *