पन्ना जिले में गुरुवार को सियार के हमले में दो लोग घायल हो गए। घटना नदी किनारे उस समय हुई जब शौच कर लौट रहे एक वाहन चालक पर सियार ने हमला कर दिया। उसे बचाने पहुंचे एक मजदूर पर भी सियार झपट पड़ा। हमले में एक बकरी भी घायल हुई। घायलों को वन विभाग की टीम ने अस्पताल पहुंचाया। वार्ड क्रमांक-10 निवासी जुम्मन मोहम्मद (38) जो पवई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के वाहन चालक हैं, गुरुवार सुबह नदी किनारे शौच करने गए थे। वापस लौटते समय सियार ने पहले नदी किनारे चर रही रानू खान की बकरी पर हमला किचीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर सियार जंगल की ओर भाग या। जब युवक ने बकरी को बचाने का प्रयास किया, तो सियार ने उन पर हमला कर दिया। चिल्लाने की आवाज सुनकर सियार जंगल की ओर भागा युवक के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर पास के खेत में पानी लगा रहे कमलेश कोरी (58) निवासी वार्ड नंबर 12, जो सेटरिंग का काम करते हैं, उन्हें बचाने पहुंचे। इस दौरान सियार ने कमलेश पर भी हमला कर दिया। चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर सियार जंगल की ओर भाग गया। हमले में जुम्मन मोहम्मद के दोनों हाथों और पैरों में चोटें आई हैं। वहीं, कमलेश कोरी के एक पैर की जांघ और एक पैर के घुटने के पास चोट लगी है। घटना की सूचना मिलने पर डिप्टी रेंजर बी.के. खरे और बीट गार्ड रामजी गर्ग मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को पवई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि घायलों को सहायता राशि दी गई है और उनका समुचित उपचार कराया जाएगा। पन्ना जिला जंगलों और वन्यजीवों से घिरा हुआ है, जहां मानव-वन्यजीव संघर्ष के मामले सामने आते रहते हैं। इस घटना के बाद से आसपास के लोग दहशत में हैं।


