धमतरी में मोमोज खाने से 18 लोग बीमार:9 गांवों के लोग प्रभावित, पेट दर्द, उल्टी-दस्त की शिकायत, दुकान बंद कराई गई

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में मोमोज खाने के बाद 18 लोगों की तबीयत बिगड़ गई। इनमें 13 नाबालिग बच्चे और 5 अन्य व्यक्ति शामिल हैं। सभी को उल्टी-दस्त और पेट दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामला मगरलोड ब्लॉक के मेघा गांव का है। जहां मोमोज खाने से आसपास के 9 गांवों के लोग बीमार पड़े। इनमें भैंसमुंडी, बेलरदोना, मगरलोड, मेघा, अरौद, गिरौद, खैरझिटी, भोथीडीह और जामली के लोग शामिल हैं। खंड चिकित्सा अधिकारी मगरलोड से मिली जानकारी के अनुसार, 29 नवंबर से 2 दिसंबर तक चार दिनों में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मगरलोड में पेट दर्द, उल्टी-दस्त के कुल 18 मरीज भर्ती हुए। मरीजों के परिजनों ने बताया कि मेघा चौक बैंक के पास नेपाली मोमोज खाने से उनकी तबीयत खराब हुई थी। अधिकतर मरीजों की इलाज के बाद छुट्टी बीमार हुए लोगों में 18 वर्ष से कम उम्र के 13 बच्चे और 18 वर्ष से अधिक उम्र के 5 व्यक्ति शामिल हैं। अधिकांश मरीजों का उपचार कर छुट्टी दे दी गई है। हालांकि 3 दिसंबर को भी चार लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती थे, जिनका इलाज जारी है। सीएमएचओ डॉ. यूएल कौशिक ने बताया कि मोमोज खाने से बीमार हुए लोगों में से ज्यादातर का इलाज हो चुका है। खाद्य विभाग को जांच के लिए भेजा गया था, जिसने मोमोस का सैंपल लेकर दुकान को बंद करा दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *