पाक-नागरिक के पड़ोसी महिला से लव-अफेयर,डर से घुसा भारत में:संयुक्त पूछताछ में किया खुलासा, पुश बैक के लिए गृह मंत्रालय को लिखी चिट्ठी

भारत सीमा में घुसे पाक नागरिक ने संयुक्त पूछताछ में चौकाने वाले खुलासे किए है। पाकिस्तान में पड़ोसी महिला के साथ लव अफेयर चल रहा था। इसका पता उसके घरवालों को पता लगा तब वहां की पुलिस भी इसके पीछे लगी हुई थी। उस डर से वहां से भागकर भारत सीमा घुस गया। वहां पर पशुओं के बाड़े में छुप गया। मामला बाड़मेर जिले के सेड़वा थाना इलाके जाटों की बेरी, पुलिस थाना सेड़वा बाड़मेर 26 नवंबर का है। अलग-अलग संयुक्त एजेंसियां ने लगातार पूछताछ की गई। वहीं पुलिस ने सीन रिक्रिएशन भी करवाया गया।पूछताछ में राष्ट्रविरोधी एक्टिविटी में सामने नहीं आई। दरअसल, बीएसएफ जवानों ने सेड़वा पुलिस थाना क्षेत्र में एक पाकिस्तानी नागरिक को पकड़ा। पूछताछ में पाक नागरिक ने अपना नाम हिंदाल (24) पुत्र बरसा निवासी नयातला तहसील छाछरो जिला मीठी (पाकिस्तान) बताया। युवक भारतीय सीमा में कुछ मीटर अंदर घुस आया था और जेठाराम व हरचंद राम निवासी जाटों का बैरा के गायों के बाड़े में छुपकर बैठा था। बीएसएफ के जवानों ने उसे पकड़ा और पूछताछ की। फिर सेड़वा पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया द्ध पाक नागरिक संयुक्त पूछताछ की गई बाड़मेर जिला मुख्यालय सीआईडी ऑफिस में विभिन्न सुरक्षा एंजेसियों ने संयुक्त पूछताछ की गई। जेआईसी 28, 29 नवंबर और 1 दिसंबर को की गई। इसके बाद भारत सीमा में कैसे घुसा इसका भी सीन रिक्रिएशन करवाया गया। पड़ोसी महिला से थे अवैध संबंध पूछताछ में पाक नागरिक ने बताया एक साल पहले इसकी भाभी की डेथ हो गई थी। भाभी के मौत का जिम्मेदार ठहरा रहे थे। वहीं पाक नागरिक के उसके पड़ोसी की पत्नी से अवैध संबंध थे। जब इसकी जानकारी महिला के परिजनों को चली उन्होंने पाकिस्तान पुलिस को रिपोर्ट दी। महिला के परिजनों और पुलिस के डर की वजह से वहां से भागकर भारत सीमा में घुस गया। पूछताछ में नहीं राष्ट्रविरोधी एक्टिविटी नहीं पाई गई एसपी नरेंद्र सिंह मीना ने बताया- विभिन्न सुरक्षा एजेसियां ने लगातार तीन तक पूछताछ की, लेकिन उससे राष्ट्र विरोधी गतिविधि करना सामने नहीं आया है। इसको पुश बैक करने के लिए गृह मंत्रालय राजस्थान सरकार को लेटर भेजा गया है। बीएसएफ डीजीआई को चिट्ठी लिखी है। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। रात के अंधेरे में भारत में घुसा पाकिस्तानी नागरिक:बाड़मेर में तारबंदी क्रॉस कर गायों के बाड़े में छुपकर बैठा था; BSF ने पकड़ा

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *