पाली इंडस्ट्रियल एरिया फैक्ट्री में श्रमिक की मौत:सीमेंट चद्दर टूटने से 12 फीट ऊंचाई से गिरा, सिर में गंभीर चोटें आई

पाली में मंडिया रोड इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक फैक्ट्री में काम करते समय 40 साल के मजदूर की करीब 12 फीट ऊंचाई से गिरने पर मौत हो गई। श्रमिक छत पर सीमेंट की चद्दर लगा रहा था, तभी चद्दर अचानक टूट गई। नीचे गिरने से सिर में गंभीर चोट आई। सहकर्मियों द्वारा तुरंत बांगड़ हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान खारड़ा गांव निवासी सोहनलाल बावरी (40) के रूप में हुई है। सोहनलाल रोजाना की तरह काम पर गया था और फैक्ट्री में सीमेंट की चद्दर फिटिंग का कार्य कर रहा था। इसी दौरान हादसा हो गया। घटना की रिपोर्ट मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए बांगड़ हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया। हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। सोहनलाल का शव देखते ही परिजन बिलख पड़े और रो–रोकर उनका बुरा हाल हो गया, जिन्हें साथ आए लोगों ने संभाला। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फैक्ट्री प्रबंधन से भी पूछताछ की जा रही है कि सुरक्षा उपकरण और सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध थी या नहीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *