करौली मॉडल स्कूल में जिला स्तरीय योगा ओलंपियाड संपन्न:8 छात्रों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन

करौली के स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल में जिला स्तरीय योगा ओलंपियाड का आयोजन किया गया। राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद, जयपुर के निर्देश पर हुए इस ओलंपियाड में 8 विद्यार्थियों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है।
इसका मुख्य उद्देश्य छात्रों में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना, शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करना तथा योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित करना था। ओलंपियाड का शुभारंभ सरस्वती मां के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। गोविंद सहाय प्रजापत और भैसिंह मीना ने संयुक्त रूप से इसका उद्घाटन किया। विभिन्न विद्यालयों से आए प्रतिभागियों ने आसन, प्राणायाम, क्रिया और बंध जैसी विभिन्न श्रेणियों में अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन किया। इन 8 स्टूडेंट्स का हुआ चयन
अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक सर्वेश कुमार गुप्ता, भैसिंह मीना और पुखराज मीना ने विजेता विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र और शील्ड प्रदान की। कुल 8 विद्यार्थियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है।
इनमें मॉडल स्कूल करौली से नैनसी गर्ग, कोमल बैरवा, दीपक जाटव, दुष्यंत सिंह सिकरवार तथा मॉडल स्कूल टोडाभीम से अनुष्का परेवा, साक्षी मीणा, रवि जांगिड़ और दीक्षांश मीणा शामिल हैं। मॉडल स्कूल टोडाभीम रही विजेता
ओलंपियाड चैंपियनशिप में मॉडल स्कूल टोडाभीम ने विजेता का खिताब जीता। व्यक्तिगत वर्ग में नैनसी गर्ग, दीपक जाटव, अनुष्का परेवा और रवि जांगिड़ ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
बेस्ट ऑफ बेस्ट चैंपियनशिप में गजेंद्र जाटव, अवना प्रजापत, नैनसी गर्ग और दीपक जाटव ने प्रथम स्थान हासिल किया। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए दी शुभकामनाएं
इस अवसर पर एडीपीसी सर्वेश गुप्ता ने विद्यार्थियों को योग को अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करने का संदेश दिया और राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।
निर्णायक मंडल में राजेश कुमार मीना सहित कई शिक्षकों ने योगदान दिया। कार्यक्रम का संचालन राजेश कुमार मीना ने किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *