सिंगरौली में कुएं में मिला महिला का शव:बेटी ने पिता-चाची पर लगाया हत्या का आरोप, कहा-दोनों के बीच है अवैध संबंध

सिंगरौली के बैढ़न थाना क्षेत्र अंतर्गत सासन हनुमान मंदिर इलाके में एक महिला का शव कुएं में मिला है। राजकुमारी शाह (35) का शव गुरुवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सासन चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकलवाया और पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। बेटी ने पिता, चाची और दादी पर लगाया हत्या का आरोप मृतका की बेटी पूजा शाह ने इसे सामान्य मौत मानने से इनकार करते हुए हत्या का आरोप लगाया है। पूजा ने अपने पिता भूपेश शाह, चाची सुरसती शाह और दादी कलावती शाह पर मां की हत्या कर शव कुएं में फेंकने का आरोप लगाया है। बेटी के अनुसार, उसके पिता और चाची के बीच अवैध संबंध थे, जिसके कारण परिवार में लगातार विवाद चल रहा था। पिता-चाची के बीच अवैध संबंध का लगाया आरोप पूजा शाह ने बताया कि मृतका और आरोपियों के बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे। पारिवारिक रिश्ते बिगड़ते जा रहे थे और घर में कलह का माहौल था। इस संबंध में पहले भी कई बार पुलिस चौकी में शिकायतें दर्ज कराई गई थीं। सासन चौकी प्रभारी संदीप नामदेव ने जानकारी दी कि पुलिस को सुबह एक महिला के कुएं में गिरने से मौत होने की सूचना मिली थी। उन्होंने बताया कि परिजनों द्वारा लगाए गए आरोप गंभीर हैं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। नामदेव ने यह भी पुष्टि की कि पति-पत्नी के बीच विवाद की शिकायतें पहले भी दर्ज हुई थीं। पुलिस ने मामला दर्ज कर सभी पहलुओं से जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *