शाजापुर की सरस्वती विद्या मंदिर सॉफ्टबॉल टीम ने जीता खिताब:राजस्थान के बाड़मेर में हुई थी प्रतियोगिता, एसजीएफआई कॉम्पिटीशन में होगी शामिल

शाजापुर के सरस्वती विद्या मंदिर सीबीएसई की अंडर-17 सॉफ्टबॉल टीम ने 36वीं अखिल भारतीय बेसबॉल और सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल किया है। दरअसल, राजस्थान के बाड़मेर में 28 से 30 नवंबर 2025 तक प्रतियोगिता हुई। टीम अब आगामी एसजीएफआई प्रतियोगिता में विद्या भारती का प्रतिनिधित्व करेगी। अंडर-17 सॉफ्टबॉल टीम ने किया शानदार प्रदर्शन इस प्रतियोगिता में सरस्वती विद्या मंदिर सीबीएसई की कुल 11 टीमों ने मध्य क्षेत्र का नेतृत्व किया, जिनमें अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग के खिलाड़ी शामिल थे। अंडर-17 सॉफ्टबॉल टीम ने टक्कर के मुकाबले में शानदार टीमवर्क का प्रदर्शन किया। विनायक पाराशर की बेहतरीन कैचिंग की बदौलत टीम ने राजस्थान को हराकर पहला स्थान हासिल किया। वहीं, अन्य सॉफ्टबॉल टीमों ने दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि बेसबॉल बॉयज टीम तीसरे स्थान पर रही। विनिंग टीम का हुआ स्वागत गुरुवार को सुबह 11 बजे विजेता सॉफ्टबॉल टीम सहित बेसबॉल और सॉफ्टबॉल टीमों का जोरदार स्वागत किया गया। कोच गिरीश सोनी ने गुरुवार दोपहर 1 बजे जानकारी देते हुए बताया कि अंडर-17 बॉयज और गर्ल्स की सॉफ्टबॉल टीम जनवरी में छत्तीसगढ़ के राजगढ़ में होने वाली एसजीएफआई प्रतियोगिता में विद्या भारती का प्रतिनिधित्व करेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *