हाईवे पर डीजल चोर गिरोह का भंडाफोड़, 3 गिरफ्तार:भागते समय स्कॉर्पियो से कई वाहनों को टक्कर मारी, युवक पर चाकू से हमला

रायपुर के खरोरा थाना पुलिस ने रायपुर–बलौदाबाजार मेन रोड पर ट्रकों से डीजल चोरी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो आरोपी फरार हो गए। यह गिरोह लंबे समय से सक्रिय था। यह घटना सारागांव के पास एक ढाबे में हुई, जहां आरोपी ट्रकों से डीजल चोरी कर रहे थे। इसी दौरान कुछ युवाओं ने उन्हें रंगे हाथों देख लिया और उनका पीछा शुरू कर दिया। चोर स्कॉर्पियो वाहन में सवार थे और तेज गति से भाग रहे थे, जिसके कारण उन्होंने कई वाहनों को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। युवक के हाथ में लगा चाकू सूचना पर खरोरा पुलिस ने मेन रोड पर नाकाबंदी की और दो ट्रेलर लगाकर चोरों को रोकने का प्रयास किया। इस दौरान आरोपियों ने वहां मौजूद लोगों पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की और कुछ युवाओं पर हमला भी किया। एक युवक के हाथ में चाकू लगने से उसे छह टांके आए हैं। स्कॉर्पियो भी क्षतिग्रस्त भागते समय आरोपियों की स्कॉर्पियो भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वाहन की तलाशी में डीजल से भरे 16 केन बरामद हुए। पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी केके कुशवाहा ने बताया कि तेज रफ्तार के कारण आरोपियों को भी चोटें आई हैं। मामले की जांच कर रही है और फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *