खेत में फसलों पर कीटनाशक दवा का दवा का छिड़काव करते समय जहरीली गैस सांस के साथ शरीर में जाने से एक युवक की हालत बिगड़ गई। परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। दवा की गैस से बेहोश हुआ मामला बनेड़ा थाना क्षेत्र का है। थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि बनेड़ा कस्बे में रहने वाला राजू (28) पिता राम प्रसाद भोई 2 दिसंबर मंगलवार शाम को करीब 5 बजे अपने खेत में फसलों पर कीटनाशक दवा का छिड़काव करने गया था। इसी दौरान कीटनाशक दवा की गैस सांस के साथ उसके शरीर में चली गई ओर उसकी हालत बिगड़ गई। इलाज के दौरान गई जान परिजनों को जब उसकी हालत बिगड़ने का पता चला तो वो तुरंत उसे लेकर बनेड़ा अस्पताल पहुंचे जहां हालत गंभीर होने के बाद उसे महात्मा गांधी अस्पताल में रेफर किया गया।आज इलाज के दौरान राजू ने दम तोड़ दिया, पुलिस ने पोस्टमॉर्टम करवाने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया और मामला दर्ज कर जांच शुरू की।


