आठवीं तक की कक्षाएं सुबह 10 बजे के बाद लगेंगी:मऊगंज कलेक्टर ने अत्यधिक ठंड को देखते हुए दिए आदेश

मऊगंज जिले में ठंड का प्रकोप बढ़ने से तापमान में अचानक गिरावट आई है, जिसके कारण स्कूल के विद्यार्थियों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है। इसे देखते हुए कलेक्टर प्रतिभा पाल ने स्कूलों के समय में परिवर्तन के आदेश दिए हैं। आदेश के अनुसार 6 जनवरी से नर्सरी से आठवीं तक की कक्षाएं सुबह 10 बजे के बाद लगेंगी। तय समय से पूर्व किसी भी स्थिति में इन कक्षाओं का संचालन नहीं किया जाएगा। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। यह आदेश सभी सरकारी, प्राइवेट, अनुदान प्राप्त, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई, माध्यमिक शिक्षा मंडल और समस्त बोर्ड से संबद्ध स्कूलों में लागू होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *