पंजाब निर्मित 5 लाख की अवैध शराब जब्त:गुजरात ले जाई जा रही थी, ड्राइवर गिरफ्तार; पिकअप जब्त

डूंगरपुर की बिछीवाड़ा थाना पुलिस ने रतनपुर बॉर्डर पर अवैध शराब से भरी एक पिकअप जब्त की है। पुलिस ने पिकअप से पंजाब निर्मित 70 कार्टन शराब बरामद की, जिसकी कीमत लगभग 5 लाख रुपए बताई जा रही है। इस मामले में ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है। बिछीवाड़ा थानाधिकारी कैलाश सोनी ने बताया कि पुलिस अवैध शराब तस्करी के खिलाफ ‘ऑपरेशन स्वच्छता’ चला रही है। इसी अभियान के तहत मुखबिर से सूचना मिली थी कि राजस्थान-गुजरात के रतनपुर बॉर्डर से गुजरात में शराब की तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने रतनपुर बॉर्डर पर नाकेबंदी की। इस दौरान एक पिकअप को रोका गया, जिसमें घरेलू सामान की आड़ में पंजाब निर्मित शराब के कार्टन भरे हुए थे। पुलिस ने पिकअप को जब्त कर लिया और आबकारी अधिनियम के तहत हरियाणा निवासी चालक विकास जाट को गिरफ्तार किया। जब्त की गई शराब के 70 कार्टन की अनुमानित कीमत करीब 5 लाख रुपए है। पुलिस गिरफ्तार चालक विकास जाट से आगे की पूछताछ कर रही है ताकि इस तस्करी नेटवर्क का पता लगाया जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *