मिनी सचिवालय और ईवीएम वेयरहाउस की भूमि के पट्टे जारी:जिले में जनसुविधाओं का विस्तार होगा, प्रशासनिक व्यवस्थाएं होंगी मजबूत

डीडवाना में मिनी सचिवालय और ईवीएम वेयरहाउस के निर्माण के लिए भूमि पट्टे जारी कर दिए गए हैं। जिला कलेक्टर डॉ. महेंद्र खड़गावत के निर्देश पर गुरुवार को जिला प्रशासन ने अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट एवं तहसीलदार को ये पट्टे सौंपे। अतिरिक्त जिला कलेक्टर मोहन लाल खटनावलिया ने बताया कि डीडवाना तहसील के मौजा मंडाबासनी में मिनी सचिवालय के लिए 10.38 हैक्टेयर और ईवीएम वेयरहाउस के लिए 0.6472 हैक्टेयर भूमि पहले ही आवंटित की गई थी। अब प्रशासन ने इन दोनों भवनों के लिए विधिवत पट्टे जारी कर दिए हैं। एडीएम खटनावलिया के अनुसार इस त्वरित भूमि आवंटन और पट्टा वितरण प्रक्रिया से सरकारी ऑफिसों का भवन निर्माण कार्य समय पर शुरू हो सकेगा। इससे जिले में जनसुविधाओं का विस्तार होगा और प्रशासनिक व्यवस्थाएं मजबूत होंगी। जिला प्रशासन की ये पहलें भविष्य में जिले के सुचारू संचालन और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *