जालोर में कार ने बच्चे समेत 5 महिलाओं को कुचला:2 की मौत, अन्य का इलाज जारी; मासूम को पाली रेफर किया

शहर के सामतीपुरा रोड़ पर गुरुवार की सुबह एक स्विफ्ट कार 1 बच्चे समेत 5 महिला मनरेगा श्रमिकों को कुचल दिया। जिसमें दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। वही एक बच्चे को गंभीर स्थित में पाली रेफर किया और 2 महिलाओं का जालोर के सामान्य चिकित्सालय में इलाज जारी है। बता दे शहर के सामतीपुरा रोड पर नगर परिषद की ओर से चल रही मनरेगा में काम रही महिला मनरेगा श्रमिकों को सामतीपुरा की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार बेकाबू होकर सड़क किनारे बैठी 4 महिला श्रमिकों समेत एक 5-6 साल के बच्चे को कुचलते एक पेड़ से टकरा गई। घटना में 2 महिला शहर के तासखाना बावड़ी निवासी बदामी (50) पत्नी सुजाराम भील व गुगी देवी (45)पत्नी भंवरलाल भील की मौके पर ही मौत हो गई। घटना में दो महिला तासखाना बावड़ी निवासी इंद्रा (45) पुत्री विरमाराम भील व उसका बेटा धीरज कुमार (3) पुत्र विरमाराम व लीला (48) पुत्र फूटरमल घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनको एम्बुलेंस की सहायता से जालोर के सामान्य चिकित्सालय पहुंचाया। जहां धीरज पुत्र विरमाराम को गंभीर स्थित में पाली रेफर किया गया। इसके अलावा लीला देवी व इंद्रा देवी का जालोर के सरकारी अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। ड्राइवर मौके से फरार प्रत्यक्षदर्शी एक महिला ने बताया कि सभी श्रमिक नरेगा स्थल के पास ही बाबा रामदेव जी महाराज के मंदिर में भोजन कर के काम पर आई थी। सामान नीम के पास रखने के लिए आई थी। इसी दौरान सड़क किनारे कुछ महिला बैठी थी। इसी दौरान सामतीपुरा की ओर से तेज रफ्तार में आई कार ने सड़क किनारे बैठी महिलाओं को कुचल दिया। घटना के बाद ड्राइवर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही हैं। घटना स्थल पर जालोर डीएसपी गौतम जैन व कोतवाली रामेश्वर लाल भी मौके पर पहुंचे। इसके जालोर जिला कलेक्टर डॉ प्रदीप के गवांडे व तहसीलदार रणवीर सिंह भी अस्पताल पहुंच कर मरीजों से जानकारी ली।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *