बैतूल के चिचोली-दुनावा में BJP ने नई कार्यकारिणी घोषित:उपाध्यक्ष-मंत्री समेत दर्जनों पदाधिकारी नियुक्त

भारतीय जनता पार्टी बैतूल ने चिचोली नगर एवं दुनावा मंडल की कार्यकारिणी समितियों की घोषणा गुरुवार को कर दी। यह घोषणा संभागीय संगठन प्रभारी कांतदेव सिंह, केंद्रीय राज्यमंत्री एवं सांसद दुर्गादास उइके, जिला संगठन प्रभारी सुजीत जैन, जिलाध्यक्ष सुधाकर पंवार, विधायक मुलताई चंद्रशेखर देशमुख और विधायक घोड़ाडोंगरी गंगा सज्जनसिंह उइके की सहमति से की गई। चिचोली नगर मंडल अध्यक्ष अमन आवंलेकर और दुनावा मंडल अध्यक्ष अमित पंवार ने अपनी-अपनी मंडल कार्यकारिणी की घोषणा की। चिचोली नगर मंडल में पांच उपाध्यक्ष, दो महामंत्री, पांच मंत्री और एक कोषाध्यक्ष सहित अन्य दायित्वों की घोषणा की गई है। इसी प्रकार, दुनावा मंडल में छह उपाध्यक्ष, दो महामंत्री, छह मंत्री, एक कोषाध्यक्ष और अन्य दायित्वों का ऐलान किया गया। शेष पदाधिकारियों की घोषणा शीघ्र ही की जाएगी। चिचोली नगर मंडल की घोषित समिति में उपाध्यक्ष के रूप में अमित देशपांडे (चिचोली), अंकित वर्मा (चिचोली), पुनित राठौर (चिचोली), शिव यादव (बिधवा) और रेखा जयप्रकाश राठौर (चिचोली) को नियुक्त किया गया है। अमन सिंह कुशवाह (चिचोली) और ज्योति जीवन पानकर (चिचोली) महामंत्री बनाए गए हैं। मंत्री पद पर अविनाश सोनी (चिचोली), यशवंती परते (दुधिया), गौरा राजकुमार (रोझड़ा), शिवप्रसाद छोटू यादव (निवारी) और शिवचरण रावते (जोगली) को जिम्मेदारी दी गई है। शुभम सवई (चिचोली) कोषाध्यक्ष, नितीन कुंभारे (अटारी) सह कोषाध्यक्ष, गोलू जैन पदम (चिचोली) कार्यालय मंत्री, भूपेन्द्र कहार (चिचोली) सोशल मीडिया प्रभारी और कमलेश यादव (खैरी) सह सोशल मीडिया प्रभारी बनाए गए हैं। दुनावा मंडल की घोषित समिति में रामसिंह रघुवंशी (सावरी), डॉ. कमलेश रघुवंशी (चिखलीकला), महेन्द्र कास्लेकर (सावरी), के.डी. बारंगे (डहुआ), विनोद शेरू डोंगरदिये (रिधोरा) और सुजीत सूर्यवंशी (खल्ला) को उपाध्यक्ष बनाया गया है। राकेश बिहारे (घाटपिपरिया) और प्रवीण पंवार (सेन्द्रया) महामंत्री नियुक्त किए गए हैं। मंत्री पद पर दिलीप पाठेकर (बरई), ठुन्या साबले (बघोली), श्याम रघुवंशी (महतपुर), गीता सुदामा पंवार (खैरवानी), आशा प्रेमचंद्र साहू (बरखेड़) और कीर्ति अर्जुन गाडरे (हतनापुर) को शामिल किया गया है। रंजीत टिटारे (दुनावा) कोषाध्यक्ष, ललिता जयप्रकाश रघुवंशी (सोडिया) सह कोषाध्यक्ष, विजय पंवार (दुनावा) कार्यालय मंत्री, मीना भरत हजारे (करपा) सह कार्यालय मंत्री, पुरुषोत्तम चौधरी (दुनावा) सोशल मीडिया प्रभारी और दिगंबर विश्वकर्मा (डहुआ) आईटी प्रभारी बनाए गए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *