एनएसयूआई ने छात्रों की समस्याओं को लेकर दिया ज्ञापन:शासकीय नेहरू कॉलेज में सीसीई जमा करने की अवधि बढ़ाने की मांग

आगर मालवा के शासकीय नेहरू कॉलेज में एनएसयूआई ने गुरुवार को प्राचार्य डीपी चतुर्वेदी को छात्रों की विभिन्न समस्याओं के संबंध में एक ज्ञापन सौंपा। एनएसयूआई के राष्ट्रीय महासचिव अंकुश भटनागर ने बताया कि स्नातक और स्नातकोत्तर के कई छात्र सीसीई (CCE) जमा करने की अंतिम तिथि निकल जाने के कारण वंचित रह गए हैं। संगठन ने सीसीई जमा करने की तारीख बढ़ाने की मांग की है। ज्ञापन में कॉलेज में प्राध्यापक और अन्य स्टाफ के रिक्त पदों को शीघ्र भरने की भी मांग की गई। इसके अतिरिक्त, पूर्व में घोषित परीक्षा परिणामों में कई छात्रों को शून्य अंक दिए जाने की त्रुटियों को सुधारकर संशोधित परिणाम जारी करने की मांग भी शामिल थी। एनएसयूआई ने नेहरू कॉलेज परिसर स्थित भवन में जिला विधि कॉलेज को अतिशीघ्र प्रारंभ करने पर भी जोर दिया। संगठन ने बताया कि सरकार ने पुराने विधि कॉलेज को बंद करने के बाद नए विधि कॉलेज शुरू करने की घोषणा की थी, लेकिन यह अब तक शुरू नहीं हो पाया है। इसे तत्काल शुरू करने की मांग की गई। ज्ञापन सौंपते समय एनएसयूआई जिला अध्यक्ष इमरान अली, विष्णु गुर्जर, कॉलेज अध्यक्ष कृष्णपाल अंजना, कार्यकारी अध्यक्ष जिब्राइल मुल्तानी, ब्लॉक अध्यक्ष नेपाल सिंह सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *