प्रांत कार्यकारिणी सदस्य पर महिलाओं से मारपीट का आरोप:हरिजन थाने में शिकायत दर्ज, सुमित जायसवाल बोले-सभी आरोप निराधार

सीधी में हिंदू जागरण मंच महाकौशल प्रांत के प्रांत कार्यकारिणी सदस्य सुमित जायसवाल पर दो महिलाओं ने गंभीर आरोप लगाए हैं। गुरुवार को एक आदिवासी महिला ने हरिजन थाने में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। ‘बदनाम कर दूंगा’ कहकर धमकी देने, मारपीट का आरोप पीड़िता ने अपने आवेदन में बताया कि उनके साथ मारपीट की गई और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया गया। महिला का आरोप है कि जायसवाल ने उन्हें ‘बदनाम कर दूंगा’ कहकर धमकी भी दी। उन्होंने तत्काल कार्रवाई की मांग की है। इससे पहले, एक अन्य महिला ने कोतवाली और एसपी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि 29 नवंबर की रात करीब 9 बजे मैरिज गार्डन के पास सुमित जायसवाल ने उन्हें रोककर मारपीट की, अपशब्द कहे और स्कूटी से उनका पीछा किया। अभद्र व्यवहार से परेशान होकर महिला ने पद छोड़ा पहली पीड़िता ने यह भी बताया कि वह पहले हिंदू जागरण मंच की सक्रिय कार्यकर्ता थीं। जायसवाल के लगातार अभद्र व्यवहार से परेशान होकर उन्होंने पद छोड़ दिया और विश्व हिंदू परिषद से जुड़ गईं। उनका कहना है कि संगठन छोड़ने के बाद से आरोपी उन्हें प्रताड़ित कर रहा था। कोतवाली थाना प्रभारी कन्हैया सिंह बघेल ने पहले मामले की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि 29 नवंबर की रात महिला का आवेदन मिला था, जिसमें मारपीट, गाली-गलौज और पीछा करने की शिकायत दर्ज की गई है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। एसपी से भी मामले की जांच की मांग सोमवार को पहली पीड़िता ने एसपी संतोष वर्मा से भी मुलाकात कर लिखित शिकायत दी थी, जिसके बाद एसपी ने निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए थे। दोनों मामलों में आरोपी सुमित जायसवाल ने आरोपों को पूरी तरह से खारिज किया है। उन्होंने कहा, ‘ये सभी आरोप निराधार और मनगढ़ंत हैं। मुझे जानबूझकर फंसाने की कोशिश की जा रही है। न मैंने मारपीट की, न गाली-गलौज की और न कोई जातिसूचक शब्द कहा है।’

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *