अनूपपुर पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती से रेप करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी को विशेष न्यायालय अनूपपुर ने जेल भेज दिया है। मामला तब सामने आया जब 4 अक्टूबर को 19 वर्षीय युवती के पिता ने कोतवाली अनूपपुर में अपनी बेटी के गुमशुदा होने की रिपोर्ट दर्ज कराई। बेटी ने घर से अनूपपुर जाने की बात कही थी, जिसके बाद से वह लापता हो गई थी। पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। युवती को हरियाणा के पानीपत से बरामद किया पुलिस टीम ने लगातार तलाश के बाद युवती को हरियाणा के पानीपत से बरामद किया। युवती ने महिला पुलिस अधिकारी और न्यायालय में दिए अपने बयानों में बताया कि अनूपपुर के राठौर मोहल्ले का रहने वाले इस्तयाक खान ने उसे शादी का झांसा देकर उसका रेप किया। इन बयानों के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया। पुलिस ने आज गुरुवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जिसे बाद में विशेष न्यायालय अनूपपुर के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।


