श्यामपुर में दिनदहाड़े बाइक चोरी:थाने से कुछ दूरी पर वारदात, CCTV फुटेज आया सामने

सीहोर जिले के श्यामपुर में दिनदहाड़े एक बाइक चोरी हो गई। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें चोर वारदात को अंजाम देते हुए कैद हुआ है। यह घटना श्यामपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गुरुवार को हुई है। चौंकाने वाली बात यह है कि चोरी की यह वारदात थाने से कुछ ही दूरी पर हुई। चोर दिनदहाड़े बाइक लेकर फरार हो गया, जिससे क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद होने की बात सामने आई है। फुटेज में चोर को पहले रेकी करते हुए भी देखा गया। यह घटना श्यामपुर के भोपाल रोड स्थित रवि पुष्पद के घर के बाहर हुई। रवि ने अपनी बाइक घर के पास गली में खड़ी की थी और कुछ देर के लिए घर के अंदर गए थे। जब वे वापस लौटे, तो बाइक गायब थी। सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर चोरी की पूरी घटना सामने आई। श्यामपुर थाना पुलिस ने घटना के संबंध में वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है और चोर को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *