चालीहा महोत्सव पर 12 ट्रेनों को मिला स्टॉपेज:बिलासपुर के चकरभाठा में पहुंचते हैं हजारों दर्शनार्थी, 30 और 31 दिसंबर को सुविधा मुहैया कराने रेलवे की पहल

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के चकरभाठा में आयोजित चालीहा महोत्सव को देखते हुए रेलवे ने 12 ट्रेनों को स्टॉपेज देने का निर्णय लिया है। 30 और 31 दिसंबर को मुख्य आयोजन को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने श्रद्धालुओं को सुविधा देते हुए यह फैसला लिया है। इस दौरान चकरभाठा स्टेशन में दो मिनट के लिए इन गाड़ियों को ठहराव दिया जाएगा। दरअसल, बिलासपुर से लगे चकरभाठा में पिछले 21 साल से चालिहा महोत्सव मनाया जा रहा है। चालीहा महोत्सव के प्रारंभ पर सर्वप्रथम सुबह 10 बजे ईष्ट देव झूलेलाल की प्रतिमा की पूजा-अर्चना विधि विधान से सिंधु अमरधाम झूलेलाल मंदिर चकरभाठा के संत साईं लालदास के सानिध्य में होगी। इसके बाद लगातार 40 दिन तक प्रज्वलित होने वाली अखंड दिव्य ज्योत प्रज्जवलित की जाएगी। 40 दिवसीय महोत्सव में विभिन्न साधु संतों के शामिल होने के साथ ही अनेक धार्मिक आयोजनों भी होंगे। देश भर से बड़ी संख्या में पहुंचते हैं श्रद्धालु
इस आयोजन में देश भर के सिंधी समाज के संतों के साथ ही श्रद्धालुओं का आगमन हातेा है और उत्सव का माहौल रहता है। इस दौरान ट्रेनों में यात्रियों की डिमांड बढ़ जाती है। यही वजह है कि हर साल महोत्वस के दौरान रेलवे प्रशासन की तरफ से श्रद्धालुओं को यहां ट्रेनों के स्टॉपेज की सुविधा दी जाती है। चकरभाठा स्टेशन में इन गाड़ियों को दिया अस्थाई ठहराव

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *