सवाई माधोपुर की मानटाउन थाना पुलिस ने बनास नदी क्षेत्र में अवैध बजरी परिवहन के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी फारिस खान उर्फ फर्सी (30) पुत्र नसीरुद्दीन निवासी दोदरी, थाना मानटाउन को गिरफ्तार किया। आरोपी काफी समय से पुलिस की पकड़ से दूर था। मानटाउन थानाधिकारी सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि SP अनिल कुमार के निर्देशन में, ASP विजयसिंह मीणा और सीओ सिटी उदय सिंह मीणा के सुपरविजन में थाना मानटाउन पुलिस ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। इस मामले में चल रहे रहा था आरोपी फरार थाना क्षेत्र में 21 नवंबर को ASI प्रहलाद मय जाप्ता, हैड संदीप सिंह व कॉन्स्टेबल जगदीश एरिया डोमिनेशन, तलाश स्थाई वारंटियों एवं अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए गश्त निकले थे। चकचैनपुरा हवाई पट्टी के सामने मुख्य सड़क पर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अवैध बजरी से भरी हुई मिली, जो बजरिया से सवाई माधोपुर की ओर आ रही थी। पुलिस टीम ने वाहन को रोककर ड्राइवर इकरार पुत्र एजाद अली (24) निवासी सुरवाल को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर मानटाउन थाने पर खान और खनिज अधिनियम (MMDR एक्ट) में मामला दर्ज किया गया। इसी मामले में वांछित चल रहे आरोपी फारिस खान उर्फ फर्सी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।


