सर्दी से बचने के लिए अलाव का सहारा:नगर पालिका ने शहर में जगह-जगह अलाव की व्यवस्था की

शहर में लगातार सर्दी बढ़ती जा रही है। ठंड से बचाव के लिए लोग लगातार अलाव और गर्म कपड़ों का सहारा ले रहे हैं। शहर के बाजारों में कई दुकानों के सामने अलाव जलाए जा रहे हैं। सर्दी के प्रकोप के कारण बाजार में कारोबार भी ठंडा है। कई चौराहों ​​​​​​​अलाव की व्यवस्था की गई इधर नगर पालिका ने शहर के अलग-अलग सार्वजनिक चौराहों पर रात में अलाव की व्यवस्था की है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी कमलेश पाटीदार ने बताया कि शहर के प्रताप टॉकीज चौराहा, टांक चौराहा, वृद्धआश्रम, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और घंटाघर सहित प्रमुख चौराहों पर अलाव की व्यवस्था कराई गई है। जिससे की लोगों को ठंड से राहत मिल सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *