अमरजीत बोले-सरकार दो साल पूरे होने पर जारी करे श्वेतपत्र:पूर्व मंत्री ने कहा-जश्न मनाने की तैयारी, बताएं-क्या विकास किया, स्कूल बंद किए, क्यों करें सेलिब्रेट

छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि भाजपा की विष्णु देव सरकार 2 वर्ष पूर्ण होने पर प्रदेश भर में जश्न मानने की तैयारी कर रही है। भगत ने सवाल किया है कि जनता किस बात को लेकर खुशियां मनाए कि बिजली बिल हाफ योजना बंद की गई, हजारों किसानों का रकबा काट दिया। स्कूल बंद किए और शराब दुकानें खोलीं। सरकार ने दो सालों में क्या विकास किया, इसका श्वेत पत्र जारी करे। पूर्व मंत्री भगत ने कहा कि सरकार दो वर्ष कार्यकाल पूर्ण होने पर जश्न मनाने से पहले स्वास्थ्य, शिक्षा, सामाजिक विकास नहीं किए गए कार्यों के साथ कितने स्कूल बंद किए, कितने शराब कि दुकानें खोले गए हैं, यह जनता को बताए। जमीनों का गाइडलाइन दर कई गुणा बढ़ाने से जनता त्राहिमाम कर रही है। सरकार श्वेत पत्र जारी कर बताए कि वह खुशियां कैसे मनाएं? जमीन अधिग्रहण एवं मुआवजा भुगतान में अनियमितता
पूर्व मंत्री ने कहा कि जिन क्षेत्रों में माइनिंग होगी, केन्द्रीय भू-अधिग्रहण अधिनियम 2013 के अनुसार (चार गुना) मुआवजा देने का प्रावधान है परन्तु सरकार, प्रशासन एवं कंपनियां इसके विरूद्ध काम कर रही हैं जो सरासर लोगों के साथ अन्याय है। मैनपाट में पर्यटन को बढ़ावा देने की जरूरत है, इसके बजाय सरकार बाक्साइट खदान के लिए अनुमति दे रही है। इसका चौतरफा विरोध हो रहा है। मैनपाट में माइनिंग हुई तो पर्यटन की संभावनाओं को झटका लगेगा। नदियों के अस्तित्व पर प्रभाव पड़ेगा। पूर्व मंत्री ने कहा कि सरगुजा के मैनपाट, अमेरा, महान एक, महान दो एवं माइंस तथा रायगढ़ जिले के कछार क्षेत्र एवं कोरबा क्षेत्र में अधाधुंध जंगल की कटाई से हाथी रहवासी क्षेत्रों में प्रवेश कर रहे हैं। इसके कारण हाथियों की समस्या बढ़ी है। प्रदेशभर में किसान हो रहे परेशान
पूर्व मंत्री भगत ने कहा कि धान खरीदी के लिए किसानों का अब तक पंजीयन नहीं हो पाया है। रकबे में कटौती से किसान परेशान है। 15 नवंबर से धान खरीदी शुरू होने के बावजूद अभी तक पंजीयनएग्रीस्टेक का काम पूर्ण नहीं हो सका है। वन भूमि पट्टा धारियों के लिए भी धान खरीदी की व्यवस्था नहीं हो सकी है। विधायक को आंदोलन करना पड़ा, तो सोचिए क्या है स्थिति
सीतापुर क्षेत्र में गत दिनों दो गुटों में झड़प के बाद आंदोलनकारियों के साथ विधायक रामकुमार टोप्पो के बैठने पर कटाक्ष करते हुए पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि सोचिए क्या स्थिति है कि सत्तासीन पार्टी के विधायक को आंदोलनकारियों के साथ बैठना पड़ा, जिसके बाद 13 लोगों की गिरफ्तारी हुई। पत्रकारों से चर्चा के दौरान लक्ष्मी गुप्ता, दीपक मिश्रा सहित अन्य लोग मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *