IHF हैंडबाल ट्रॉफी- सेमीफाइनल में पहुंचा भारत:लखनऊ में दर्ज की दूसरी जीत, कजाकिस्तान को हराया, रवि ने दागे 11 गोल

भारत की यूथ अंडर-18 टीम ने IHF ट्रॉफी पुरुष यूथ और जूनियर हैंडबॉल के तीसरे दिन रोमांचक मैच में कजाकिस्तान को 36-35 से हराया। दूसरा मैच जीत कर टीम ने सेमीफाइनल में जीत दर्ज की है। केडी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित चैंपियनशिप में भारत की यूथ टीम ने कजाकिस्तान के खिलाफ शानदार खेल दिखाया। कजाकिस्तान के खिलाड़ियों ने आक्रामकता दिखाई। भारत ने गेम के बीच तक 19-15 की बढ़त बनाई। दूसरे हॉफ में भी भारत ने जवाबी अटैक का सहारा लिया। अंतिम क्षण तक चले इस रोमांचक मैच में भारत ने अनुभवी कोच मो.तौहीद की सीख के सहारे 36-35 से जीत दर्ज की। रवि ने दागे 11 गोल भारत से प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए रवि ने सर्वाधिक 11 गोल दागे। अंशु ने 8, रोहित ने 7 व सुयश अवस्थी ने 4 गोल करने में सफलता हासिल की। वहीं भारतीय गोलकीपर नवीन ने कई उम्दा बचाव किए। कजाकिस्तान से वादिम कैसिन ने सर्वाधिक 11 व इगोर सुदारिकोव ने 10 गोल किए। चैंपियनशिप में प्रसार भारती के चेयरमैन डा.नवनीत सहगल, अपर मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश शासन डा. सुधीर एम बोबडे व पूर्वी विधानसभा विधायक ओपी श्रीवास्तव ने प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *