उज्जैन में 12 दिसंबर से स्काई डाइविंग की शुरुआत:2 महीने चलेगा इवेंट; 10 हजार फीट की ऊंचाई से टूरिस्ट लगाएंगे छलांग

मध्यप्रदेश की महाकाल नगरी उज्जैन में स्काई डाइविंग का पांचवां संस्करण 12 दिसंबर से शुरू हो रहा है, जो अगले 2 महीने यानी 15 फरवरी-26 तक चलेगा। दताना एयरस्ट्रिप उज्जैन में ये इवेंट होगा। उज्जैन में दो माह की अवधि के लिए टूरिस्ट 10 हजार फीट की ऊंचाई से छलांग लगाकर महाकाल की नगरी को नए और रोमांचकारी दृष्टिकोण से देख सकेंगे। मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने बताया, स्काई डाइविंग फेस्टिवल के चार सफल संस्करणों और एडवेंचर गतिविधियों के प्रति पर्यटकों के उत्साह को देखते हुए इस वर्ष पांचवें संस्करण का आयोजन (लगभग दो माह के लिए) किया जा रहा है। विगत चार संस्करण में 700 से अधिक पर्यटकों ने इस रोमांचक गतिविधि का आनंद लिया है। दताना एयरस्ट्रिप पर एडवेंचर प्रेमी आसमान में उड़ने के रोमांच का अनुभव कर सकेंगे। इतना खर्च होगा
स्काई डाइविंग का शुल्क तीस हजार रुपए प्लस जीएसटी रहेगा। हर रोज सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक समय है। प्रतिभागी बुकिंग www.skyhighindia.com पर कर सकते हैं। प्रशिक्षित इंस्ट्रक्टर्स की देखरेख में होगा इवेंट अपर मुख्य सचिव शिव शेखर शुक्ला ने बताया, संस्था M/s Goforth Adventure Pvt. Ltd. (Sky-high India) द्वारा स्काई डाइविंग गतिविधि संचालित की जाएगी। इसके लिए विशेष Aircraft New CESSNA 182P (fully modified for sky-diving) का उपयोग होगा। जिसकी कुल क्षमता 6 सदस्यों की है। एक समय में 2 प्रतिभागी, 2 प्रशिक्षित इंस्ट्रक्टर्स के सहयोग से स्काई डाइविंग कर सकेंगे। भविष्य में स्काई डाइविंग के साथ अन्य एयर-बेस्ड गतिविधियां भी शुरू की जाएंगी। आधुनिक और बेहद सुरक्षित होगी राइड
स्काई डाइविंग का संचालन डीजीसीए एवं यूएसपीए द्वारा प्रमाणित संस्था स्काई-हाई इंडिया कर रही है। स्काई डाइविंग में उपयोग किए जाने वाले एयरक्राफ्ट का पंजीकरण नागरिक विमानन निदेशालय से सुनिश्चित है। संस्था द्वारा अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप प्रशिक्षित स्काई डाइवर एवं सुरक्षा प्रोटोकॉल के साथ गतिविधि संचालित की जाएगी, जिससे प्रतिभागियों को सुरक्षित और यादगार अनुभव प्राप्त हो सके। अन्य एडवेंचर गतिविधियों का भी आयोजन
मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड प्रदेश में विभिन्न एडवेंचर गतिविधियों का भी आयोजन किया जा रहा है। पर्यटक और एडवेंचर लवर्स जटाशंकर रॉक क्लाइम्बिंग चैलेंज (9 से 19 जनवरी 2026), फोरसिथ ट्रेल रन (8 फरवरी 2026), फोरसिथ ट्रेक (24 से 26 जनवरी 2026), बर्ड वॉक (वन विहार भोपाल, बिसन खेड़ी, दौलत बड़ौदा इंदौर, पोआमा नर्सरी छिंदवाड़ा), पेंच ट्रैकिंग ट्रेल सहित कई रोमांचकारी गतिविधियों का अनुभव भी ले सकते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *