सप्त शक्ति कमान में 75वां नौसेना दिवस:पूर्व नौसेना प्रमुख सहित कई अधिकारी रहे मौजूद

दक्षिण पश्चिमी कमान मुख्यालय में गुरुवार को 75वां नौसेना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर सप्त शक्ति कमान के आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह और भारतीय नौसेना के पूर्व प्रमुख एडमिरल माधवेंद्र सिंह सहित कई वरिष्ठ पूर्व सैनिक तथा कमान के अधिकारी मौजूद रहे। नौसेना दिवस प्रत्येक वर्ष 4 दिसंबर को मनाया जाता है। यह दिवस वर्ष 1971 के भारत-पाक युद्ध के दौरान 3 और 4 दिसंबर की मध्यरात्रि को भारतीय नौसेना द्वारा कराची बंदरगाह पर किए गए साहसिक मिसाइल हमलों (ऑपरेशन ट्राइडेंट) की स्मृति में मनाया जाता है। इस अवसर पर आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह ने भारतीय नौसेना के अधिकारियों, नाविकों एवं सेवानिवृत्त कर्मियों को उनकी वीरता, निष्ठा एवं उत्कृष्ट सेवा के लिए बधाई दी। उन्होंने समुद्री सीमाओं की रक्षा और राष्ट्रीय सुरक्षा सुनिश्चित करने में उनके योगदान की सराहना की। कार्यक्रम में दक्षिण पश्चिमी कमान के सभी रैंकों के बीच आपसी तालमेल, संयुक्त कार्य संस्कृति तथा राष्ट्र की सुरक्षा के लिए मिलकर कार्य करने की भावना को भी प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *