किसान कांग्रेस खरीदी केंद्र पहुंची, समस्याओं को जाना

भास्कर न्यूज | अंबिकापुर किसान कांग्रेस प्रदेश और ब्लॉक कांग्रेस के नेतृत्व में प्रदेश महासचिव बृजेश मिश्रा ने अपने साथियों के साथ बरियो धान खरीदी केंद्र का दौरा किया। इस दौरान किसानों की धान वजन, सुतली और हमाल भुगतान से संबंधित समस्याओं को देखा। किसानों ने कहा कि खरीदी के समय वजन 41.200 किग्रा लिया जा रहा है, जबकि सुतली का भुगतान नहीं मिल रहा। इसके अलावा हमाल को किसान स्वयं 12 से 14 रुपए प्रति बोरा दे रहे हैं। किसानों की शिकायतों को सुनने के बाद यह मुद्दा खरीद प्रभारी को भी बताया गया और उनसे कहा कि समस्या का समाधान किया जाए। प्रदेश महासचिव बृजेश कुमार मिश्रा ने कहा कि यदि किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो वे सड़क पर आंदोलन करने को मजबूर होंगे। इस मौके पर बरियो मंडल अध्यक्ष रामकिशन, ब्लॉक उपाध्यक्ष राजेंद्र श्रीवास्तव, सीधमा मंडल अध्यक्ष भुनेश्वर सिंह, मिनेश पैकरा और बृजेश पैकरा भी उपस्थित रहे। सभी ने किसानों के हित में चर्चा की और व्यवस्था सुधारने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि आगे से खरीदी केंद्र पर समस्याओं को दूर करने और किसानों की शिकायतों का समय पर निवारण किया जाएगा, ताकि किसान निर्भीक होकर अपनी फसल बेच सकें और उन्हें उचित लाभ मिल सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *