गाज से मौत, मृतक के परिजन को मिले 4 लाख

जशपुरनगर| कलेक्टर रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में हुई जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है।बागबहार तहसील के अंतर्गत ग्राम पीठाअम्बा निवासी संतोष यादव की 13 जुलाई को आकाशीय बिजली गिरने से मृत्यु हो गई थी। घटना के बाद राजस्व विभाग द्वारा प्रकरण तैयार कर प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। कलेक्टर द्वारा स्वीकृत आदेश के अनुसार, मृतक संतोष यादव की पत्नी स्वास्ति यादव को 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि प्रदान की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *