केंद्र में अमानक धान पकड़ा गया, दुर्व्यवहार पर कार्रवाई

भास्कर न्यूज | रायगढ़ जिले में धान खरीदी का कार्य सुचारू रूप से जारी है। वहीं अवैध भंडारण और परिवहन पर निगरानी समिति लगातार कार्रवाई कर रही है। बुधवार को लोईंग धान उपार्जन केंद्र महापल्ली में किसान राजेंद्र कुमार अग्रवाल द्वारा जारी टोकन के माध्यम से दो ट्रॉली में लगभग 42 क्विंटल खुला धान लाया गया था। केंद्र में तैनात जिला प्रशासन के अधिकृत प्राधिकारी ने धान की मानक जांच की, जिसमें धान अमानक गुणवत्ता का पाया गया। समिति प्रबंधन ने कृषक को बताया कि ऐसा धान समिति में विक्रय योग्य नहीं है। समझाइश के दौरान केंद्र में मौजूद स्थानीय ग्रामीण मनोज प्रधान निवासी लोईंग ने अधिकारी के साथ दुर्व्यवहार किया। जिला प्रशासन को सूचना मिलने पर घटना को गंभीरता से लेते हुए मनोज प्रधान के विरुद्ध बीएनएसएस के प्रावधानों के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए बंधपत्र निष्पादन की कार्रवाई की गई। घटना के बाद जिला प्रशासन ने कृषकों और ग्रामीणों से अपील की है कि धान खरीदी की संपूर्ण प्रक्रिया शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप संपन्न कराई जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *