बालोद| ग्राम पिनकापार में छग राज्य ग्रामीण बैंक के सामने मुख्य मार्ग पर दो बाइक में टक्कर होने से दो लोग घायल हो गए। पुलिस के अनुसार ग्राम चेन्दरीबन नवागांव निवासी शिव कुमार पटेल ने जानकारी दी है कि बुधवार को तिलईरवार तुमडीबोड निवासी दामाद रूपेश कुमार पटेल चे. नवागांव के मंडई मेला देखने आए थे। शाम को घर जा रहे थे। इस दौरान शाम 6.45 बजे छग राज्य ग्रामीण बैंक पिनकापार मेन रोड के पास सामने से आ रही बाइक चालक ने टक्कर मार दी। घटना के बाद दामाद को सीएचसी देवरी में भर्ती कराए। वहीं छत्रपाल मरकाम ने जानकारी दी है कि बड़े भाई दुकान से दवाई खरीदकर घर लौट रहा था। इस दौरान सामने तरफ से आ रही बाइक चालक ने टक्कर मार दी। घटना के बाद देवरी सीएचसी में भर्ती कराए। देवरी थाने में दोनों बाइक चालक के खिलाफ धारा 125(ए), 281, 184 के तहत अपराध दर्ज किया गया है।


