किसानों ने धान खरीदी की लिमिट बढ़ाने की रखी मांग

भास्कर न्यूज | बालोद जिले में धान खरीदी कार्य की सुचारू संचालन और अवैध धान खरीदी-बिक्री की रोकथाम के लिए जिले के प्रमुख धान खरीदी केन्द्रों का सघन निरीक्षण कलेक्टर दिव्या मिश्रा ने किया। इस दौरान उन्होंने गुंडरदेही विकासखंड के मोखा-रजोली और गुरूर विकासखंड के पलारी धान खरीदी केन्द्रों का आकस्मिक दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने केंद्रों में किसानों को आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने और धान खरीदी कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने किसानों द्वारा लाए गए धान का अवलोकन किया और उन्हें साफ-सुथरे एवं गुणवत्तायुक्त धान ही बिक्री के लिए लाने की समझाइश दी। उन्होंने अधिकारियों- कर्मचारियों को निर्देश दिया कि धान की समुचित जांच के बाद ही खरीदी की जाए। कलेक्टर ने नोडल अधिकारी, समिति प्रबंधक और निगरानी दल के सदस्यों को प्रतिदिन निर्धारित समय पर धान खरीदी केन्द्रों में उपस्थिति सुनिश्चित करने और व्यवस्थाओं की मॉनिटरिंग करने का आदेश दिया। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि किसी प्रकार की लापरवाही बरती गई तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *