उत्तर से आ रही ठंडी हवा, ओस की बूंदों ने बढ़ा दी ठिठुरन, अभी और बढ़ेगी सर्दी

बालोद| सूर्योदय के दौरान पौधे में जमी ओस की बूंदों की यह तस्वीर बघमरा बाईपास मार्ग की है। जिसे नयापारा बालोद निवासी यशवंत साहू ने उपलब्ध कराया है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री व न्यूनतम तापमान 13 डिग्री रहा। बुधवार की तुलना में अधिकतम व न्यूनतम तापमान स्थिर रहा। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर दिशा से ज्यादा मात्रा में ठंडी हवा आने से शुक्रवार को अधिकतम व न्यूनतम तापमान में एक डिग्री गिरावट हो सकती है। इस स्थिति में ठंड बढ़ने का अनुमान है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *