गेवरा खदान में शतचंडी महायज्ञ का आयोजन किया

गेवरा-दीपका| एसईसीएल गेवरा खदान में शतचंडी महायज्ञ कराया जा रहा है। इससे माइंस परिसर में भक्तिमय का वातावरण बना हुआ है। गुरुवार को धार्मिक आयोजन का तीसरा दिन रहा। सुबह 8 बजे से देर शाम तक पूजा-पाठ हो रही है। 8 दिसंबर तक धार्मिक अनुष्ठान होगा। एसईसीएल गेवरा एरिया के जीएम अरूण कुमार त्यागी समेत अधिकारी व एरिया स्टॉफ शतचंडी महायज्ञ में शामिल हो रहे हैं। कोयला कर्मियों का प्रतिनिधित्व कर रहे श्रम संघों के प्रतिनिधि भी कर्मचारियों के साथ पंडाल में हवन पूजन में सहभागिता निभाई है। खदान परिसर में प्रोजेक्ट ऑफिस के पास पंडाल का निर्माण कराकर गौरी गणपति की स्थापना के बाद मां भगवती शतचंडी महायज्ञ संपन्न कराने में अधिकारी-कर्मचारी जुटे हैं। महायज्ञ के बाद भंडारे में भी श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं। क्षेत्र की सुख-शांति व समृद्धि के लिए शतचंडी महायज्ञ के पहले दिन कलश यात्रा भी निकाली गई। ऊर्जा नगर स्थित बड़ा शिव मंदिर तालाब से जल भरकर लाने के बाद आयोजन स्थल पर कलश स्थापना की गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *