कोरबा | विद्युत कर्मचारी संघ फेडरेशन इंटक-56 के प्रतिनिधि मंडल ने एचटीपीपी संयंत्र के मुख्य अभियंता हेमंत कुमार सिंह से मिलकर बिजली कर्मचारियों के लंबित मांगों पर चर्चा की है। मुख्य अभियंता से संगठन के उपस्थिति सभी सदस्यों का परिचय कराया। इस मौके पर इंटक-56 के प्रदेश अध्यक्ष राम इकबाल सिंह, प्रांतीय जोनल सचिव जितेंद्र कुमार पांडेय, क्षेत्रीय सचिव आरसी सूर्यवंशी, क्रांति पटेल, संगठन सचिव दिलीप ढोमने, एचटीपीपी शाखा अध्यक्ष मोहन कंवर, सचिव सहदेव दास, सूरज, कमलेश, ओपी वर्मा, आरके वर्मा, शरद सोनी, शिव प्रसाद साहू, नीलकमल, राजेन्द्र, अनूप, पुष्पेंद्र मिश्रा, माखन, कन्हैया उपस्थित थे।


